Sunday, April 14, 2019

दुनिया के नियम

मुझे लौटा दो मेरा बचपन,
जहाँ  महसूस होता था एक अपनापन,
बिना चिंता के काम किया करती थी,
क्योंकि माँ-बाप पर निर्भर रहा करती थी |
बड़ी होकर दुनिया के नियम है नज़र आते,
रिश्ते तक खोखले है ये बनाते,
काम रहने तक साथ है निभाते,
और काम हो जाने के बाद गायब ये हो जाते |

                                                                   - प्रीती द्विवेदी 

अम्मा

अम्मा

एक शिशु के रूप में आई थी,
तेरी कोख में समाई थी,
इस दुनिया में जब आई थी,
तेरी गोद ही मुझे भाई थी,
प्यारा सा एक नाम दिया,
सम्मान दिया वो प्यार दिया,
सारा वक्त मेरे नाम किया,
अपना जीवन मुझ पर वार दिया।
अम्मा तेरी हर बात मुझे वरदान से बढ़कर लगती है,
मां तेरी सूरत भी भगवान से बढ़कर लगती है ।

                                       - प्रीती द्विवेदी
                  

मुस्कान

ऊपर से हंसती हूं तो क्या,अंदर से टूट चुकी हूं।
तेरे खातिर मैं अपना सब कुछ भूल चुकी हूं।
     
                                                    - प्रीती द्विवेदी

कोई कहता है

कोई कहता है...

कोई कहता है प्यार बड़ा है,
कोई कहता है याराना,
कोई कहता सम्मान बड़ा है,
कोई कहता नजराना,
कोई कहता मां-बाप बड़े है,
कोई कहता धन- दौलत,
कोई कहता समाज बड़ा है,
कोई कहता जमाना,
इन सबकी बातें सुन कर
लगा सकती हूं मैं ये अंदाजा,
जग में किसका स्थान बड़ा है,
ये किसी ने न जाना ।

                             - प्रीती द्विवेदी 

दुनिया के नियम

मुझे लौटा दो मेरा बचपन, जहाँ  महसूस होता था एक अपनापन, बिना चिंता के काम किया करती थी, क्योंकि माँ-बाप पर निर्भर रहा करती थी | बड़ी होकर...